फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-दिल्ली को मुंतलिब ने बनाया था ठिकाना 

Wed, 05 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए कुख्यात की पहचान चेहरे पर लगे उस्तरे के कट से हुई। आरोपी ने अपनी फरारी का अधिकतर समय हरियाणा और दिल्ली में काटा था। आरोपी से मिले .38 बोर के प्रतिबंधित बोर के रिवाल्वर की पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। आरोपी की कार पर बाइक का नंबर मिला है। पुलिस दोनों नंबरों की छानबीन में जुटी है।       
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच से सोमवार शाम नईमंडी कोतवाली के पचेंडा रोड पर शातिर मुंतलिब और उसके साथियों से हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस को उसकी पहचान करने में खासी मुश्किल हुई। क्राइम ब्रांच के अनुसार 12 दिसंबर को पीलीभीत पुलिस की सुरक्षा से फरार होने के बाद उसने लंबी जुल्फें और खत रख लिया था। इसके बाद उसने फरारी का अधिकतर समय हरियाणा और दिल्ली  में काटा। सोमवार शाम मुठभेड़ के बाद शातिर को पहले पुलिस पहचान नहीं पाई, लेकिन चेहरे पर लगे उस्तरे के निशान से उसकी पहचान मुंतलिब के रूप में हुई। शातिर को जनपद के जेल में गत वर्ष झगड़े में सरधना निवासी शादाब ने उस्तरा मारकर घायल किया था। पहचान के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। आरोपी से पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला .38 बोर का रिवाल्वर मिला है, जिसकी जांच की जा रही है कि वह मुंतलिब  के पास कहां से आया है। आरोपियों से मिली कार पर उत्तराखंड की बजाज डिस्कवर बाइक का नंबर मिला है। पुलिस कार और बाइक के नंबरों की जांच-पड़ताल में जुटी है।       

बदमाश गया जेल, दरोगा, सिपाही अस्पताल में भर्ती      
मुजफ्फरनगर। मुठभेड़ में घायल मुंतलिब का जिला चिकित्सालय में और क्राइम ब्रांच प्रभारी और सिपाही का प्राईवेट नर्सिंगहोम में उपचार चल रहा है। अफसरों ने शातिर के आसपास 24 घंटे दर्जनों सिपाहियों की तैनाती कर रखी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। शाम को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।        
विज्ञापन

नईमंडी कोतवाली के पचेंडा रोड पर सोमवार शाम क्राइम ब्रांच और मुंतलिब और उसके साथियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान प्रभारी सुनील शर्मा, सिपाही अफजाल और शातिर मुंतलिब गोली लगने से घायल हो गए थे। शातिर का पुलिस सुरक्षा में जिला  चिकित्सालय में उपचार चला और पुलिस वालों का ईवान हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है। पुलिस ने आराम होते ही शातिर को सोमवार शाम जेल भेज दिया। नईमंडी कोतवाली में आरोपी मुंतलिब पुत्र शराफत निवासी पुरकाजी, इमरान उर्फ फाना पुत्र अहसान निवासी खालापार और आरिफ पुत्र नवाजा निवासी राजामाजरा, सोनाली हरियाणा के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। पुलिस फरार इमरान और आरिफ की तलाश में जुटी है।      

आरोपियों से मिला असलहा      
मुजफ्फरनगर। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों की कार से भारी मात्रा में असलाह बरामद किया है। इनके पास से .38 बोर की रिवाल्वर और नौ कारतूस चार खोखे, नौ एमएम की पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस, एक पिस्टल .32 बोर, आठ कारतूस, पांच खोखे, एक तमंचा 312 बोर, 12 जिंदा कारतूस, पांच खोखे के अलावा एक तमंचा 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद दिखाए है। फर्जी नंबर लगी  कार, चोरी की बाइक ओर मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने बरामद सामान को सीज कर दिया है।       

दोनों ओर से करीब 40 राउंड हुई फायरिंग      
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के पचेंड रोड पर सोमवार शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस की ओर से आठ राउंड फायरिंग की गई। बदमाशों की ओर से मामले में करीब 30-32 राउंड फायरिंग हुई। दोनों ओर से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में खोखे बरामद किए हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें