फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से गैंगरेप, कोतवाली में हंगामा, एसएसपी ने पहुंचकर लोगों को शांत किया 

Sat, 18 Nov 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले की विवाहिता को चिकित्सक को दिखाने के बहाने सात लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपी पीड़िता को अचेत अवस्था में उसके मकान के बाहर फेंककर फरार हो गए। मामले को लेकर लोगों ने शहर कोतवाली पर हंगामा कर दिया। शाम को लोगों ने फिर से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर कोतवाली पहुंच गए। एसएसपी और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। बताया कि उसकी पत्नी बीमार है। 15 नवंबर को वह मजदूरी करने गया था। उसी शाम उसकी पत्नी की अचानक तबियत बिगड़ गई। आरोप है कि पड़ोसी महिला उसे डॉक्टर को दिखाने के बहाने ले गई थी। कार चालक और उसके पति ने अपने पांच साथियों के साथ किसी स्थान पर ले जाकर उससे गैंगरेप किया। आरोपी 16 नवंबर की सुबह उसकी पत्नी को अचेत अवस्था में मकान के बाहर फेंककर फरार हो गए।

आरोपियों में सपा की एक महिला नेता का परिजन भी शामिल बताया गया है। आरोप है कि महिला नेता ने पीड़ित के मकान पर आकर कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर शुक्रवार को पीड़िता को साथ लेकर परिजनों और मौहल्ले के लोगों ने शहर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपाई और हिंदू संगठनों से जुडे़ नेता और चेयरमैन पद के प्रत्याशी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के पति की ओर से महिला उसके पति, कार चालक समेत आठ लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात इसी मामले को लेकर मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। जिससे वहां पर तनाव की स्थिति बन गई। मामला बढ़ने पर एसएसपी अनंत देव और एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी दबोचा  
तितावी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि किशोरी परिजनों के साथ अपने भाई की तलाश में लगी थी। जिसे क्षेत्र के एक झोलाछाप चिकित्सक ने हवस का शिकार बना लिया। आरोपी को परिजनों और ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।

क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति का पुत्र मानसिक रूप से बीमार है, जो बृहस्पतिवार शाम लापता हो गया था। परिजनों के साथ ही किशोरी भी भाई की तलाश में जुट गई। रात्रि में क्षेत्र झोलाछाप चिकित्सक ने किशोरी को अकेला देखकर उसका अपहरण कर लिया। चिकित्सक उसको क्लीनिक में ले गया और नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ रेप किया। परिजन गायब युवक को घर लेकर पहुंचे तो किशोरी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की।

तलाश करने पर ग्रामीणों ने झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक से किशोरी को बरामद कर लिया। यहां किशोरी आपत्तिजनक हालत में बदहवाश मिली। होश आने पर किशोरी ने आपबीती बताई। इस पर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी डॉक्टर को पकड़ लिया। जिसकी धुनाई कर तितावी पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान लिए और पूछताछ की। साथ ही जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इस मामले में किशोरी के पिता की ओर से आरोपी झोलाछाप चिकित्सक देवेंद्र के विरुद्ध तहरीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें