फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की चाकुओं से गोदकर हत्या  

Thu, 25 Aug 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तितावी में किसान की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तितावी में घर से दवाई लेने निकले किसान की उसके ही खेत के पास चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। शव एक दिन बाद बुधवार को ग्रामीणों को मिला। वारदात का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


तितावी थाने के अमीरनगर निवासी किसान नकली सिंह (60) पुत्र कृपा सिंह मंगलवार शाम चार बजे बघरा से डॉक्टर के यहां दवाई लाने की बात कहकर निकला था। रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। उसके भाई रामपाल ने घंटों गांव और आसपास उसकी तलाश की। देर रात तक नकली सिंह का कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह रामपाल उसकी तलाश में लडवा नहर के पास स्थित अपने खेत पर गया तो वहां नकली सिंह का शव पड़ा हुआ था और उसकी साइकिल भी वहीं पड़ी हुई थी।

नकली सिंह की गर्दन, छाती और हाथों पर चाकुओं के निशान मिले हैं। रामपाल भागकर गांव आया और परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता और कोतवाल कृष्णपाल सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव के आसपास के खेतों को खंगाला, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भतीजे सतेंद्र उर्फ कल्लू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


किसान की पत्नी गई हुई थी मायके
किसान नकली सिंह की आर्थिक स्थित काफी कमजोर है। उसके पास बहुत थोड़ी सी खेती की जमीन है। दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा प्रदीप पंजाब में भट्ठे पर मजदूरी करता है। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी मांगी रक्षाबंधन पर अपने मायके जानसठ के गांव वजीरपुरा गई थी। हत्या की सूचना पर वह घर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें