फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि फार्म पर जाते मामा, भांजे पर गोलियां बरसाईं

Wed, 06 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मीरापुर। काली पल्सर सवार बदमाशों ने कृषि फार्म पर जा रहे बुजुर्ग और उनके भांजे पर गोलियां बरसा दीं। गोलियां लगने से दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत के चलते दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। वारदात में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसपी क्राइम राकेश जौली ने एसओ रामराज से वारदात की जानकारी ली। 
विज्ञापन


रामराज निवासी सरदार बलजीत सिंह बाजवा (62) बाइक से भांजे अमर सिंह के साथ अपने कृषि फार्म  जा रहे थे। दोपहर करीब एक  बजे  रास्तेे में पीछे से आई काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने दोनों पर गोलियां बरसा दी। जिसमें बलजीत सिंह को दो और अमर को एक गोली लगी।

गोलियां लगने से घायल होकर दोनों सड़क पर गिर गए। इसी बीच बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। वारदात के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। दोनों का मेरठ में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


एसओ कमल सिंह चौहान ने बताया कि वारदात तो हुई है, लेकिन इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही हैं। एसपी क्राइम राकेश जौली ने एसओ से मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें