फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और भोपा पुलिस ने दो बदमाश दबोचे    

Wed, 16 Nov 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बदमाशों के संबंध में जानकारी देते एसपी क्राइम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और भोपा पुलिस ने दो बदमाशों को धरदबोचा, जबकि दो मौका पाकर फरार हो गए। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक और दो तमंचे मिले हैं। दोनों पर संगीन धाराओं के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।       
विज्ञापन


कप्तान बबलू कुमार के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और भोपा पुलिस सक्रिय और वांछित बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सोमवार शाम पुलिस ने सूचना पर भोपा के ककराला रजवाहा पटरी पर छापा मारकर दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। मंगलवार को एसपी क्राइम मंशाराम गौतम ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील शर्मा और एसओ भोपा योगेश शर्मा की टीम द्वारा पकड़े गए बदमाश आशू जैन पुत्र नरेश जैन निवासी कृष्णापुरी, शहर कोतवाली और राजकुमार पुत्र जयपाल निवासी बरवाला, शाहपुर हैं। 

इनके दो साथी नीरज पुत्र धीरा ककराला, भोपा और पंकज सैनी पुत्र बंटी निवासी बुढ़ाना पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए शातिरों के पास से पुलिस को चोरी की बाइक और दो तमंचे मिले हैं। बताया कि दोनों पर शहर कोतवाली, मंसूरपुर, भोपा, रतनपुरी, शामली के थानाभवन और मेरठ के किठौर आदि थानों में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। बताया कि फरार आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।     
विज्ञापन


बड़ी घटनाओं को देना था अंजाम
मुजफ्फरनगर। क्राइम ब्रांच और भोपा पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी देते हुए एसपी क्राइम मंशाराम गौतम ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। बदमाशों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि ककराला के गुड़ व्यापारी, मोरना गैस एजेंसी और बुढ़ाना के व्यापारी से कैश लूटने की योजना बनाई गई थी। इसके अलावा भी बदमाशों ने रुड़की के एक घर में डकैती डालने की योजना बना रखी थी, लेकिन इसी बीच शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें