फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई पर सांप्रदायिक तनाव, आरोपी युवक चिह्नित      

Thu, 16 Mar 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुकान के बाहर गंदगी करने पर रुड़की रोड पर बवाल हो गया। समुदाय विशेष के युवकों ने दो युवकों को जमकर पीटा। झगड़ा होते देख मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पता चलने पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए।      
विज्ञापन


शहर कोतवाली के रुड़की रोड स्थित होटल में बुधवार रात युवक अपने साथियों के साथ खाना खाने पहुंचा। खाने के बाद युवक बाहर सड़क पर आकर एक दुकान के शटर के पास गंदगी कर दिया। दूसरी दुकान पर बैठे लोगों ने विरोध जताया तो युवक ने सॉरी बोल दी। माफी मांगने के बाद भी समुदाय विशेष के युवकों ने युवकों की पिटाई करनी प्रारंभ कर दी। सरेराह मारपीट होते देख मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस में अफरातफरी मच गई।

सीओ सिटी तेजवीर सिंह और शहर कोतवाल पीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घंटों आरोपियों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पिटाई से घायल युवक शाहपुर निवासी भुवन  की तहरीर पर पुलिस ने 10-12 अज्ञात युवकों के खिलाफ बलवे की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी युवकों को चिह्नित कर लिया है। अफसरों के अनुसार जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

      
 सप्ताह में दो बार सांप्रदायिक तनाव के हालात      
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित होटलों पर रात में शराबियों की हरकतों से कई बार माहौल खराब होने से बचा है। शराब के नशे में धुत लोग गलत हरकत कर बैठते हैं, जिसके चलते बाद में झगड़ा होता है। कई बार वहां सांप्रदायिक बवाल होते-होते बचा है। नावल्टी चौक पर बुधवार रात युवक ने दुकान के शटर के पास गंदगी की तो बवाल खड़ा हो गया। युवक के  खेद जताने पर भी विशेष समुदाय के आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे  सांप्रदायिक तनाव बन गया। गत सप्ताह नौ मार्च को चिकन सेंटर पर खाना खाने के बाद नशे में धुत युवक  सभासद के मकान के बाहर गंदगी कर दिया था।

भीतर बैठे सभासद ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसकी ओर पिस्टल तान दी थी। सभासद के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी युवक की कार में तोड़फोड़ कर दी। मामले में सांप्रदायिक तनाव बन गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को बमुश्किल संभाला था। नावल्टी चौक और घासमंडी के आसपास काफी संख्या में चिकन सेंटर है, जहां शाम के समय शहर और देहात से आने वाले काफी लोग शराब पीने के माहौल को खराब करने की कोशिश करते हैं। होटलों में शराब पीने वालों को चेक किया जाएगा। घास मंडी में पिकेट तैनात कर दी गई है। शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन

सीओ सिटी तेजवीर सिंह      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें