फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश      

Thu, 24 Nov 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के वांछित तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर पांच-पांच हजार का इनाम है। इनके पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और फर्जी आईडी मिली है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।       
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने गैंगस्टर के वांछित और पांच-पांच हजार के तीन बदमाश गिरफ्तार किए। शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर सीओ सिटी तेजवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी टावर उर्फ शाहवेज पुत्र मुबारिक निवासी कृष्णापुरी, शाहनवाज पुत्र इसराईल किदवईनगर और नईम पुत्र ननुवा निवासी किदवईनगर है।

बुधवार सुबह पुलिस ने  काली नदी के पास से मुठभेड़ के बाद तीनों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश शातिर लुटेरे हैं। इनके पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस और कई फर्जी आईडी मिली है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।       
विज्ञापन


बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम      
मुजफ्फरनगर। तीनों बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पीपी सिंह, दरोगा इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह और सिपाहियों में ब्रह्मप्रकाश, मोहम्मद वकार और विकास रहे।       

गोमांस के साथ पकड़े दो आरोपी      
गाड़ी में मांस भरकर ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से 15 कुंतल मांस एक गाड़ी और दो छुरी मिली है। शहर कोतवाली ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह पिन्ना की ओर से आ रही है एक पिकअप बोलेरो गाड़ी को रोक कर चेक किया तो उसके भीतर 15 कुंतल मांस बरामद हुआ।

गाड़ी से पुलिस ने दो आरोपी इकराम पुत्र मेहरबान निवासी पुरबालियान, मंसूरपुर और इरफान पुत्र इनाम निवासी खालापार को गिरफ्तार किया। पुलिस को दो छुरी भी मिली है। मांस के गोवंश के होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दोनों का चालान कर दिया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें