फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की कोर्ट में पेशी 

Tue, 31 May 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसान नेता जगबीर सिंह हत्याकांड के ट्रायल के चलते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की कोर्ट में पेशी हुई। मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह के नहीं आने के कारण बयानों पर जिरह नहीं हो सकी, जिस पर कोर्ट ने 17 जून की तारीख लगाई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की छह सितंबर 2003 को उनके गांव अलावलपुर माजरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके पुत्र पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत तीन लोगों को नामजद कराया था।

यह मुकदमा एडीजे अरविंद राय की कोर्ट में चल रहा है। सोमवार को तारीख होने पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। मामले के वादी योगराज सिंह के बयानों पर जिरह होनी थी, मगर योगराज सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई 17 जून तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन


वाजिद हत्याकांड : परवीन जहां का कोर्ट में सरेंडर
मदीना कॉलोनी के वाजिद हत्याकांड में नामजद परवीन जहां ने सिविल लाइन पुलिस को चकमा देकर सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे 13 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के  मोहल्ला मदीना कालोनी में वाजिद की विगत दिनों हत्या कर दी थी। पुलिस ने चार दिन पहले हत्याकांड का खुलासा करते हुए कालोनी के ही सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि उसकी पत्नी परवीनजहां फरार चल रही थी। वाजिद के परवीन जहां से अवैध संबंध के चलते सलमान ने वाजिद की हत्या की थी। सोमवार को परवीन जहां ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें