फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर के शस्त्र लाइसेंस धारकों की सूची तलब, एसएसपी ने दिए निर्देश

Wed, 25 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद से लाइसेंसी शस्त्र लेकर बाहर रहने वालों को भी अपने हथियारों को जल्द ही जमा कराना पड़ सकता है। ऐसे लोगों की सूची कप्तान ने तलब की है। प्रभारी निरीक्षकों को सूची तैयार कर एसएसपी को देनी होगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस सूची तैयार करने में जुट गई है।  
विज्ञापन

    
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रथम चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए जनपद पुलिस थाना क्षेत्रों में शस्त्र जमा करने के कामों में जुटी है। जिले में कुल 17,222 शस्त्र धारक हैं। सिपाही घर-घर जाकर लोगों से शस्त्र जमा कराने की गुहार लगा रहे हैं। हजारों लोगों ने डीएम और एसएसपी को जान का खतरा बताते हुए प्रार्थना पत्र देकर शस्त्र जमा नहीं करने की गुहार लगाई है।

पुलिस की काफी कोशिशों के बावजूद शस्त्र जमा करने का काम पूरा नहीं हो पाया है। सैकड़ों लोग ऐसे हैं जिन्होंने जनपद से शस्त्र लाइसेंस ले रखा है, लेकिन बाहर रहते हैं। ऐसे लोगों के शस्त्रों को जमा करने में पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षकों ने ऐसे लोगों की सूची बनाकर अफसरों को दी और बताया कि इनके शस्त्र जमा नहीं हो पाएंगे। कप्तान बबलू कुमार ने मामले को संज्ञान मेें लेते हुए इन लाइसेंस धारकों की सूची तलब की है। थानों के प्रभारी निरीक्षकों को  बाहर रहने वालों की लिस्ट बनाकर देने के आदेश दिए हैं। पुलिस सूची तैयार करने में जुटी है। अफसरों का कहना है बाहर रहने वाले लाइसेंस धारकों के शस्त्र भी जमा कराए जाएंगे।       

आरोपियों के खिलाफ गुंडाएक्ट
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद पुलिस की ओर से दुराचारियों और गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। हर थाने से रोजाना कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। पुलिस दिन रात एक्ट की कार्रवाई में जुटी है। जनपद में प्रथम चरण में होने वाले मतदान को लेकर पुलिस दो धाराओं पर दिन-रात काम कर रही है।

पुलिस ने जनपद में हजारों लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी है और अभी भी लोगों को मुचलका पाबंद किया जा रहा है। इसके अलावा एसएसपी ने सभी प्रभारी निरीक्षकों को आदेश दे रखा है कि थानों पर जितने भी दुष्कर्म और गैंगरेप के आरोपी हैं, उन सबके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें