फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति में बखेड़ा, सचिव से हाथापाई, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सहकारी गन्ना विकास समिति की दुकानदार के गोदाम में सचिव द्वारा ताला डालने पर बखेड़ा हो गया। दुकानदार पक्ष की महिलाओं ने सचिव के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद किराएदारों और समिति कर्मचारियों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत करते हुए थाने बुलाया। इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति की दुकानों में करीब 46 किराएदार हैं। समिति सचिव सुभाष यादव ने बताया कि जुलाई 2017 में केन कमिश्नर संजय आर भूस रेड्डी के आदेशानुसार नए सर्किल रेट से किराएदारों का किराया तय करने के आदेश दिए गए थे। इसे लेकर किराएदारों ने विरोध किया था। इसके बाद हुई प्रबंध समिति की बैठक में 70 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से प्रतिमाह किराया निर्धारित किया गया था। इस पर भी किराएदारों ने अपनी सहमति नहीं जताई थी। मंगलवार को किराएदारों पर दबाव बनाने के लिए सचिव ने दुकानदार हरीश के गोदाम में ताला डाल दिया। इसे लेकर दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित दुकानदार बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ समिति पहुंचे तथा नारेबाजी करते हुए सचिव के कार्यालय में घुस गए। इस दौरान महिलाओं ने सचिव के साथ हाथापाई कर दी। देखते ही देखते दुकानदारों और समिति कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया और थाने में बुलवाया। सचिव ने दुकानदारों पर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा सरकारी रिकार्ड फाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी। लिपिक सुनील कुमार ने भी दुकानदारों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उधर, दुकानदारों ने भी समिति के कर्मचारियों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने दोनों पक्षों को तहसील में बुलाया है। तहसील में बुधवार को दोनों पक्षों एसडीएम अपना अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें