विवाहिता का उत्पीड़न
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध विहार निवासी जूली उर्फ ज्योति शर्मा पत्नी राहुल शर्मा ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी राहुल शर्मा निवासी बहेड़ी के साथ हुई थी, जिसमें उसके परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। इस शादी में उसके परिजनों ने 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि इस दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और तीन लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मना करने पर ससुरालियों ने उसके साथ गत वर्ष 6 अप्रैल को मारपीट की थी, जिसके बाद वह अपने मायके में आ गई थी। समाज के लोगों के बीच में आ जाने के बाद वह वापिस अपनी ससुराल चली गई थी। आरोप है कि 15 नवंबर को उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट की सूचना पर जब उसका भाई प्रदीप शर्मा उसकी ससुराल पहुंचा था, तो उन्होंने उसके भाई पर जानलेवा हमला किया था, जिसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। पुलिसकर्मियों ने विवाहिता को भी घायल अवस्था में उसकी ससुराल से निकाला था। उसके ससुरालियों ने उसे धमकी दी थी कि मौका मिलते ही वह उसे तथा उसके मायके वालों को जान से मार देंगे।