कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मदनपाल का अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर। गांव मखियाली में दबिश के दौरान ग्रामीण की हार्टअटैक से मौत होने के मामले में शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाया गया। वहां कड़ी सुरक्षा के बीच शव का गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। वहीं, ऐहतियातन नई मंडी के साथ ही सिखेड़ा थाना पुलिस को भी गांव में तैनात किया गया था और अफसर खुद पूरी स्थिति पर गंभीरता से नजर बनाए रखे रहे। देर रात में भी गांव में ऐहतियातन पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।