हॉकर के घर से नकदी चोरी
खतौली। रतनपुरी के गांव फुलत निवासी सेवाराम पुत्र अर्जुन सिंह अखबार विक्रेता है। सेवाराम ने बताया कि 11 फरवरी की सुबह वह अपने घर से साइकिल पर अखबार लेकर गांवों में बांटने के लिए निकल गया था। इसी दौरान मोहल्ले के युवकों ने घर में घुसकर 72 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। गांव के लोगों ने आपस में समझौता कराने को लेकर पंचायत भी की थी। पंचायत में समझौता नहीं हो सका। पीड़ित सेवाराम ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुटी।