रतनपुरी। क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से किशोर ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की मां ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया कि उसकी बच्ची बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला किशोर आया और उसको उठाकर गन्ने के खेत में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म की कोशिश की। काफी देर तक तलाश करने के बाद उसे बच्ची रोती हुई मिली। पूछने पर उसने सारी बात बताई। महिला उसको लेकर थाने पहुंची और आरोपी विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि बच्ची को शुक्रवार को मेडिकल के लिए भेजा गया। जिसमें में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी किशोर की तलाश में दबिश दे रही है।