फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दबोचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। देवबंद के दीवानखेड़ी निवासी अजय कुमार की बाइक कुछ दिन पूर्व शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की फ्रैंड्स कॉलोनी से चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित ने रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। शनिवार को अजय किसी काम से शहर के नई मंडी क्षेत्र में आया हुआ था। यहां उसकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो उसकी बाइक लिए हुए था। अजय ने बाइक को पहचानते हुए युवक को पकड़ लिया। बाइक की जांच की गई तो पता चला कि उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। इस पर पीड़ित ने आरोपी को पकड़कर तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया युवक जनकपुरी का रहने वाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें