मुजफ्फरनगर।
शाहपुर के गांव किनौनी निवासी जुगवेंद्र सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे बेटी प्राची को कोचिंग सेंटर के लिए बाइक से मुजफ्फरनगर लेकर आ रहा था। जैसे ही वह वहलना-पीनना बाईपास पर बुढ़ाना रोड पर पहुंचा, सामने से आती तेज रफ्तार बाइक ने जुगवेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री दोनों घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राची को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जुगवेंद्र ने आरोपी बाइक सवार पानीपत के अशोक विहार निवासी बबलू कश्यप पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।