कपड़ा विक्रेता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया
शाहपुर। महिला ने कपड़ा बेचने वाले युवक पर डेढ़ माह तक उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
शनिवार को बरेली निवासी महिला थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कस्बे का युवक बरेली में फेरी लगाकर कपड़ा बेचता था। कपड़ा बेचने वाला युवक उसके घर पहुंचा और उसने स्वयं को उसके समुदाय का बताते हुए अपना परिचय दिया। आरोप है कि इस मुलाकात के बाद से युवक ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा महिला थी। उक्त युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसका उसके पति से तलाक करवा दिया था। आरोप है कि युवक उसका शारीरिक शोषण करने के साथ उसका पैसा भी इस्तेमाल करने लगा। पीड़िता ने जब भी युवक से शादी करने की बात कहती थी, तो वह टकरा देता था। उसको पता लगा कि वह युवक दूसरे समुदाय का होने के साथ शादीशुदा भी है, तो वह कस्बे में पहुंची। थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।