फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में तीर्थ यात्री महिलाओं से छेड़छाड़-Meerut

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में मेरठ से चढ़े कुछ दैनिक यात्री युवकों ने गुजरात की तीर्थयात्री महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवकों ने महिलाओं से मारपीट की गई। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही महिलाओं ने हंगामा कर दिया। यात्रियों ने एक युवक को पकड़ कर जीआरपी को सौंप दिया। इस दौरान करीब एक घंटा ट्रेन खड़ी रही। शुक्रवार सुबह अहमदाबाद से चलकर हरिद्वार को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में गुजरात की महिला तीर्थयात्री रिजर्वेशन डिब्बे में सवार थीं। मेरठ स्टेशन से उसमें दैनिक यात्री युवक सवार हुए। चलती ट्रेन में मेरठ से दौराला के बीच इन युवकों ने रिजर्वेशन डिब्बे में बैठी महिला यात्रियों को सीट से उठने के लिए कहा। आरोप है कि सीट से नहीं उठने पर युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। खतौली स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो महिलाओं ने हंगामा कर दिया। इस पर युवक भागने लगे। ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने एक युवक को पकड़ लिया। जीआरपी की पूूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया युवक मुजफ्फरनगर के किसी बैंक का कर्मचारी था। पूछताछ के बाद जीआरपी ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें