फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, महिलाओं सहित 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्ष में महिलाओं सहित पांच लोग घायल
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव कल्याणपुर में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ। पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। हमले में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव कल्याणपुर निवासी शाहिद पुत्र फरजूददीन और मंगता पुत्र इसबदीन के बच्चों के बीच आपस में विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। हमले में एक पक्ष के शाहिद उसका पिता फरजूददीन, मां जैबुन, बहन मुनीजा एवं वाजिदा घायल हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को बुढ़ाना के सरकारी अस्पताल भेजा। पीड़ित पक्ष के शाहिद ने गांव के ही मंगता एवं उसके चार बेटों शाहनवाज, मनव्वर, फरकान एवं अमजद पर उसके घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें