फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़े बदमाशों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े दोनों बदमाशों को जेल भेजा
विज्ञापन

मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर नावला मोड़ पर मंगलवार की देर रात को पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों बदमाश घायल भी हो गए थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात को नेशनल हाईवे पर नावला मोड़ के पास मंसूरपुर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खतौली की ओर से दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें जैसे ही रुकने का इशारा किया वे बाइक लेकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए नावला गांव की ओर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश पैरों में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए थे। पकड़े गए बदमाशों के नाम सरफराज पुत्र शमशेर निवासी गांव पुरबालियान व अरशद पुत्र मेहरबान गांव हरसोली, थाना शाहपुर हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक चोरी की बाइक दो तमंचे, चार कारतूस तथा चार खोखा बरामद किए थे। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के लुटेरे हैं। पुलिस ने बदमाशों को मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें