फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों पर लूटपाट समेत तीन मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों पर लूटपाट समेत तीन मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

मीरापुर। एसपी क्राइम के आदेश पर पुलिस ने चार युवकों के विरुद्ध लूटपाट, मारपीट व जान से मारने का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
खतौली के मोहल्ला देवीदास सराफत कॉलोनी निवासी शहजाद पुत्र नूर अहमद ने एसपी क्राइम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 16 मार्च को वह अपनी मां को लेने के लिए मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क में आया। इसी दौरान उसके मामा के लड़के अब्दुल वाहिद, गुलजार, शुएब व बिलाल पुत्रगण शेरदीन आदि ने उसको घर में खींच कर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। आरोप है कि इन आरोपियों ने मारपीट करते हुए उससे 8733 रुपये की नगदी, मोबाइल आदि जरूरी सामान भी लूट लिया। उस वक्त शहजाद ने किसी तरह से आरोपियों के कब्जे से छूटकर अपनी जान बचाई। शहजाद का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी हत्या करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें