फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे व चोरी की बाइक समेत दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक समेत दो पकड़े
विज्ञापन

रतनपुरी। पुलिस ने तलाशी के दौरान बाइक सवार दो लोगों के कब्जे से तमंचे सहित चोरी की बाइक बरामद की। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि उपनिरीक्षक शिवकुमार, सिपाही जोगेंद्र, सिपाही गौरीशंकर एवं सोनू आदि ने मुखबिर की सूचना पर रामपुर कांटे से बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा। पुलिस ने आबाद पुत्र इस्लाम निवासी गांव जौला कोतवाली बुढ़ाना के कब्जे से दो तमंचे एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए। जबकि उसके साथी मेघपाल पुत्र कंवल सिंह निवासी गांव रुहासा थाना दौराला मेरठ से दो तमंचे एवं दो कारतूस बरामद किए। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। बदमाशों ने बरामद बाइक को फरीदाबाद से चोरी करना स्वीकार किया है। अवैध तमंचों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे इन तमंचों को बेचने के लिए क्षेत्र में आए थे। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें