बुढ़ाना। चोरों ने कांधला रोड पर सड़क किनारे खड़ी ट्राली चोरी कर ली। शामली जनपद के गांव सिलावर का रहने वाला अंकित बृहस्पतिवार को पशुओं की खाद्य सामग्री को बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली लेकर बुढ़ाना आया था। खाद्य सामग्री बेचने के बाद वह ट्राली को सड़क किनारे छोड़कर बाजार में चला गया। इसी दौरान चोरों ने ट्राली चोरी कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।