फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के टॉप बॉक्स से चेक उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के टॉप बॉक्स से चेक उड़ाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंसारी रोड स्थित एसबीआई की शाखा के टॉप बॉक्स से चेक गायब हो गया, जिस खाते में चेक जमा किया, उसमें पैसा पहुंचा ही नहीं। चेक को कैश कराकर पैसा निकाल लिया गया। पीड़ित उपभोक्ता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर चेक गायब करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी शिवम कौशिक ने शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता ओमकुमार का एसबीआई खतौली में खाता है, जिसका शाखा कोड 2390 है। कौशिक ने बताया कि उसके पिता ने अपनी पुत्री श्वेता के नाम एक चेक काटकर उसे दिया था। इस चेक को उसने अपनी बहन श्वेता के खाते में जमा करने के लिए 27 फरवरी को अंसारी रोड स्थित एसबीआई शाखा में लगाया था। चेक संख्या 819095 जब उसकी बहन के खाते में नहीं पहुंचा, तो वह बैंक मैनेजर के पास पहुंचा। मैनेजर ने कहा कि उन्हें चेक मिला ही नहीं है। यही नहीं उक्त चेक को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खतौली शाखा से कैश भी करा लिया गया। पीड़ित ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बैंक से पैसा निकालने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इसकी जांच की जाए कि चेक किसने निकाला। बैंक के सीसीटीवी कैमरे का रिकार्ड खंगाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें