फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकपाल से बदमाशों ने नगदी समेत बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। पावटी मार्ग पर दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने डाकपाल से सरकारी डाक समेत 30 हजार की नगदी का बैग लूट लिया। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे पावटी गांव का डाकपाल आनंद किशोर चरथावल पोस्ट ऑफिस से डाक और 30 हजार रुपये भुगतान के लिए साइकिल से जा रहा था। उसी दौरान चोकड़ा पुल पार करने के बाद पावटी के रास्ते पर टर्न लेते ही दो बाइक पर तीन युवक आ धमके। उन्होंने डाकपाल को हथियारों के बल पर डराया और धक्का देकर साइकिल नीचे गिरा दी। भयभीत होकर बुजुर्ग डाकपाल से बदमाशों ने डाक का बैग लूट लिया। उसके बाद बदमाश कुटेसरा की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी जीसी शर्मा ने बताया कि लूट का मुकदमा अज्ञात में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें