फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

बुढ़ाना। पुलिस ने बड़ौदा गांव से पिता व उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों बाप बेटे घर की महिला के साथ मारपीट कर रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के गांव बडौदा निवासी इंतजार की पत्नी रूकसाना ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति इंतजार व ससुर अय्यूब उसके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति व ससुर को गिरफ्तार कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर पचास हजार निकाले
बुढ़ाना। गांव हुसैनपुर कलां निवासी नईम ने अज्ञात युवक पर एटीएम कार्ड बदलकर पचास हजार रुपये उसके खाते से निकालने का आरोप लगाया है। नईम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह सोमवार को एटीएम से पैसे निकालने गया था। एटीएम नही चल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोप है कि अज्ञात युवक ने किसी दूसरे एटीएम पर जाकर उसके खाते से पचास हजार रुपये निकाल लिए नईम ने पुलिस को तहरीर देते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें