फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से 26 हजार रुपए निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के खाते से 26 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन

खतौली। किसान का एटीएम कार्ड बदलकर किसी युवक ने धोखाधड़ी से उसके खाते से 26 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के गांव साधारणपुर निवासी दो किसान भाई दिनेश और रमेश मंगलवार को खतौली में खेती करने के लिए कृषि यंत्र खरीदने के लिए आए। ये दोनों एसबीआई शाखा के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। बड़े भाई दिनेश ने एटीएम मशीन में कार्ड लगाकर 10 हजार रुपये की नगदी निकाली। इस दौरान एटीएम मशीन में अज्ञात युवक भी खड़ा हुआ था। उसने किसान को कोड नंबर डालते हुए देख लिया। दिनेश एटीएम से नगदी निकालने के बाद कार्ड को छोटे भाई रमेश को पकड़ाने लगा। वहां खड़े उस अज्ञात युवक ने दिनेश के हाथ से एटीएम कार्ड को पकड़ लिया और बदलकर दूसरा कार्ड रमेश को थमा दिया। दोनों भाई नगदी व बदला हुआ कार्ड लेकर वहां से चले गए। उस अज्ञात युवक ने किसान के एटीएम कार्ड से मेरठ कंकरखेड़ा के एटीएम से 26 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। बुधवार को दोनों भाइयों को पैसे निकलने का पता चला। पीड़ित किसान रमेश ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें