मोरना। चोरी के जेवर खरीदने और बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनमें एक सर्राफ भी शामिल है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। शुक्रताल पुलिस चौकी के इंचार्ज बालेंद्र सिंह ने मोरना से चोरी के सोने और चांदी के जेवर खरीदे एवं बेचने वाले गांव मजलिसपुर तौफीर निवासी राजू और मोरना निवासी सर्राफ दीपक को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से हजारों रुपये के जेवरात भी बरामद किए हैं। दरोगा ने बताया कि इनके गिरोह में कई सदस्य शामिल है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। बाकी गिरोह के सदस्यों को भी पकड़ लिया जाएगा। उधर, पुलिस ने गांव ककरौली निवासी जिला बंदर ताहिर पुत्र कासिम को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला बदर होते हुए भी वह क्षेत्र में घूम रहा है।