महिला के साथ गैंगरेप का आरोप
खतौली।
नगर में तीन युवकों पर विवाहिता का अपहरण करके उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
नगर के एक मोहल्ले की युवती की शादी दो साल पूर्व मेरठ में हुई थी। विवाहिता कई दिनों से अपने घर पर आई हुई थी। विवाहिता के परिजनों का आरोप है। मोहल्ले के तीन युवक उनकी लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। विवाहिता अपने साथ घर में रखी नकदी भी अपने साथ ले गई थी। सोमवार को विवाहिता के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आरोपी युवकों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी। मंगलवार को विवाहिता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर वापस आ गई। विवाहिता परिजनों को बताया कि युवकों ने उसका अपहरण किया और एक मकान में उसके साथ गैंगरेप किया। परिजनों ने गैंगरेप की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही है।