छात्र साइकिल छोड़कर फरार हुआ
खतौली। जानसठ तिराहे पर अपने गांव के युवक को देखकर छात्र अपनी साइकिल को छोड़कर फरार हो गया।
जानसठ के गांव अहरोड़ निवासी नरेंद्र का 13 साल का पुत्र नंदू कक्षा सात में गांव मेहलकी के स्कूल में पढ़ता है। सोमवार की सुबह नंदू स्कूल जाने के लिए घर से साइकिल निकला था। वह स्कूल में न जाकर खतौली घूमने के लिए आ गया। खतौली में जानसठ तिराहे पर गांव के ही युवक ने नंदू को देख लिया। गांव के युवक ने नंदू को आवाज लगाई तो वह तिराहे पर साइकिल छोड़कर फरार हो गया। गांव के युवक ने इसकी जानकारी छात्र के परिजनों को दी। परिजनों ने खतौली पहुंचकर छात्र को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजन शाम तक छात्र को तलाश करने में लगे हुए थे। इसके बावजूद छात्र का कहीं पता नहीं चल सका था। लोगों का मानना है कि छात्र स्कूल में न जाने पर परिजनों की पिटाई के डर से फरार हो गया है।