फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का शव पड़ा मिला
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पटरी पर लोहे के रेल पुल के पास युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शनाख्त हो गई है।
पुलिस के मुताबिक जानसठ के गांव जंधेड़ी निवासी 35 वर्षीय बिट्टू पुत्र कशमीरा का रविवार को परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वह बाइक लेकर घर से खतौली आया था। सोमवार को बिट्टू का शव गंगनहर पटरी पर लोहे के पुल के पास नहर पटरी पर पड़ा मिला । शव मिलने से सनसनी फैल गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है। बिट्टू ने आत्महत्या की है। उसकी जेब से सल्फास की गोली निकली है तथा बाइक नगर के एक लाला की दुकान पर खड़ी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें