फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर भाभी का यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर भाभी का यौन शोषण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपने देवर पर शादी के नाम पर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुर पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए नईमंडी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी देवर और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नईमंडी क्षेत्र के गांव की रहने वाली पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। कैंसर के कारण तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद ससुराल वालों ने आश्वासन दिया था कि उसकी शादी देवर से कर दी जाएगी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर देवर ने उसके साथ संबंध बना लिए। देवर तीन साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। गत माह ससुराल वालों ने देवर की शादी कर दी। देवर अब भी उससे दुराचार कर रहा है। आरोप लगाया कि उसके ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर देवर और ससुर उसके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें