हरियाणा पुलिस की युवती की तलाश में दबिश
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हरियाणा पुलिस युवती की तलाश करते हुए नगर में पहुंची। पुलिस ने युवती की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन युवती का सुराग तक नहीं लग सका। हरियाणा पुलिस के मुताबिक नगर निवासी युवक सलीम अपने दो दोस्तों के साथ हरियाणा में किराए के मकान मेें रहता था। तीनों युवक किसी कंपनी में काम करते थे। मकान मालिक की बेटी से सलीम के प्रेम संबंध हो गए। एक अप्रैल को सलीम मकान मालिक की बेटी को बहला फुसला करके वहां से भाग निकला। उसके दो साथी भी उसी दिन से लापता हैं। युवती के पिता ने सलीम के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। हरियाणा पुलिस युवती की तलाश में नगर में पहुंची। पुलिस ने युवती को बरामद करने के लिए कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल सका। इतना ही नहीं आरोपी सलीम का भी का भी सुराग नहीं लग सका है। युवती के बरामद नहीं होने पर हरियाणा पुलिस लौट गई।