फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीनना में युवती से छेड़छाड़, बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी घर के बाहर किसी काम से गई थी। महिला का कहना है कि गांव के ही अभिषेक उर्फ छोटू ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उस समय तो घर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद ही परिजनों के साथ युवती के घर जा पहुंचा। आरोप है कि युवक व उसके परिजनों ने पीड़ित युवती के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर उसकी मां बचाने के लिए पहुंची तो उनको भी पीटा। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ छोटू, उसकी मां और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित युवती का मेडिकल कराया। एसएसआई अक्षय शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवती के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें