फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चोरी कर चक्की चलाते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत चोरी कर चक्की चलाते पकड़ा
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव रियावली में विद्युत प्रवर्तन दल की टीम ने छापा मारकर दो लोगों को विद्युत चोरी कर चक्की चलाते पकड़ा। अधिशासी अभियंता खतौली सेवाराम ने बताया कि रतनपुरी क्षेत्र के गांव रियावली में चोरी से चक्की चलाकर विद्युत चोरी करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी शिकायत के सापेक्ष मुजफ्फरनगर से विजिलेंस की टीम के साथ मिलकर अधिशासी अधिकारी, उपखंड अधिकारी खतौली पुष्पदेव, जेई विजिलेंस नेत्रपाल सिंह, प्रवर्तन दल के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, एसआई ब्रजमोहन, सिपाही सतेंद्र, सिपाही सतीश सैनी, सिपाही दीपक और मान सिंह के साथ गांव रियावली में छापा मारा। छापे के दौरान रियावली निवासी राशिद पुत्र अलीशेर और उसका भाई आबिद दोनों भाई अलग अलग जगह विद्युत लाइन पर चोरी से केबिल डालकर दस हॉर्सपावर की मोटर से अवैध रुप से चक्की चलाते मिले। विद्युत प्रवर्तन दल की टीम ने दोनों भाईयों राशिद और आबिद विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत विद्युत चोरी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया।


भट्ठा मालिक की भैंस चोरी
सिखेड़ा। गांव निराना व भिक्की के बीच भट्ठा पर मालिक नजर मोहम्मद उर्फ नजरु मियां की भैंस बंधी हुुई थी। बुधवार की रात को चोर भैंस चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें