दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी
जानसठ। दिनदहाड़े चोरों नें मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपयों के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी की घटना से मोहल्ले के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। कस्बे के मोहल्ला जुमा निवासी रिजवान पुत्र यूसुफ मंगलवार को अपने मकान का ताला लगाकर अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने अपनी ससुराल ककरौली गया था। रिजवान जब शाम के समय अपने घर वापस लौटा, तब उसने अपने मकान का ताला टूटा हुआ देखा। यह देखकर उसके होश उड़ गए। रिजवान ने बताया की मकान के अंदर चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा, जिसमें 5 हजार रुपये की नगदी और लगभग पचास हजार रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित रिजवान ने थाने में चोरी की तहरीर दे दी है।