मुजफ्फरनगर। कोर्ट रोड पर एमआरएफ टायर व ओप्पो मोबाइल शॉप नाम से संयुक्त दुकान है। बुधवार देर रात चोरों ने सेंध लगाकर दुकान के गल्ले तोड़कर हजारों की नकदी व कुछ सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरी की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।