किशोरी के साथ दुष्कर्म
बुुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके गांव के एक युवक ने सात दिन पहले उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। आरोप है कि घर में बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जान से मारने की धमकी के डर से नाबालिग ने घर में कुछ नही बताया था। आरोप है कि सोमवार को देर रात आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ उनके घर में घुस गया। दोनों युवकों ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। आहट सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। नाबालिग के पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर हुए कार्रवाई करने मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।