खतौली। शुक्रवार दोपहर को किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके जानकारी दी कि गंगनहर पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंची। जांच पड़ताल की तो सूचना झूठी निकलीं। उधर, आर्यपुरी भूड़ में महेंद्र और डा. ब्रहमपाल के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।