फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में बंधक बनाकर पीटा, पति सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

खतौली। ससुराल में पत्नी को लेने गए पति ने मारपीट का आरोप लगाया। भूड़ निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद आलम ने बताया कि उसकी ससुराल भूड़ क्षेत्र में बाग बस्ती में है। 24 अक्तूबर को ससुराल में शादी समारोह था। वह अपनी पत्नी को ससुराल में छोड़ कर अपने घर आ गया था। शुक्रवार को वह अपने भाइयों आजम, शाहिद व चाचा मोहम्मद को साथ लेकर ससुराल में अपनी पत्नी को लेने के लिए गया था। मोहम्मद साजिद का कहना है कि ससुराल वालों ने उनको बंधक बना लिया और जमकर लाठी व डंडों से मारपीट की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुर यासीन को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें