फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध के लिए ले जाई जा रही गाय मुक्त कराई, दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
वध के लिए ले जाई जा रही गाय मुक्त कराई
विज्ञापन

मीरापुर। नहर पटरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे कैंटर को रोककर उसमें वध के लिए ले जाई जा रही गाय को मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इमरान पुत्र यामीन निवासी खेड़ी सराय व गौरव मलिक पुत्र राजेंद्र निवासी जाट कॉलोनी हैं, जिनके कब्जे से गोवंश के साथ ही कटान के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी से रोष
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा निवासी एक युवक ने सोशल साइट फेसबुक पर शिया समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर शिया समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी तनवीर पुत्र मौहम्मद मुस्लिम को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मोहर्रम में मातमपुर्सी करने वालों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी, लेकिन गांव के गणमान्य लोगों के समक्ष आरोपी ने माफी मांगी, जिस पर उसका महज शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास
मीरापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार महिला की करीब दो साल पूर्व शादी हुई थी, जिसके बाद से ही पति उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर विवाहिता ने शनिवार को अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे परिजनों ने बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें