बुढ़ाना। एक ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पांच जनवरी को गांव के ही आशीष ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इ इसमें आकाश ने सहयोग किया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। पुलिस आरोपी युवक आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।