पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।
बुधवार करीब सात बजे कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का जुलूस निकल रहा था। रास्ते में मोहल्ला जाटान में एक अन्य प्रत्याशी के समर्थकों और उसके समर्थकों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें जमकर कुर्सियां चली। मामला बढ़ता देखकर दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी होने से इंकार किया है।