फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों में मारपीट, तो कहीं गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की बाइक में लगी साइड, मारपीट
विज्ञापन

खतौली। जानसठ रोड पर कार की बाइक में साइड लगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। भीड़भाड़ होने की वजह से बाइक सवार गिरकर घायल हो गया।
रक्षाबंधन के कारण सोमवार सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से जाम लगने लगा था। आगे निकालने को लेकर कई बार चालकों के बीच नोकझोंक तक हुई। जानसठ रोड पर भूड़ चौकी से आगे कार की बाइक में साइड लग गई। जिसके बाद दोनों चालकों में मारपीट हो गई। लोगों ने बामुश्किल समझाबुझाकर मामला शांत कराया। उधर, भीड़ की वजह से बुआड़ा रोड पर गांव ताजपुर निवासी मंदीप पुत्र कंवरपाल बाइक से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें