मुजफ्फरनगर। मोहल्ला किदवईनगर निवासी कल्बे हसन ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी लियाकत पुत्र असगरी के बेटे के साथ हुई थी। लियाकत का बेटा सऊदी अरब में काम करता है। आरोप है कि लियाकत व उसके परिजन उसकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते चले आ रहे थे, जिसके चलते तीन वर्ष से उसकी पुत्री उसके घर पर रह रही थी। जो ब्यूटी पार्लर भी चलाती है। आरोप लगाया कि आरोपी चुपके से उसके फोटो खींच रहे थे। उसने विरोध किया, तो रहीस अब्बास पुत्र असकरी, शोएब अब्बास पुत्र लियाकत, कुमैल पुत्र लियाकत, लियाकत पुत्र असकरी लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस गये और हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके परिवार के कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सूचना के आधार पर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।