नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म
मीरापुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपने बहनोई के साथ नवविवाहिता से दुष्कर्म किया। विवाहिता के ससुर और सास ने भी दोनों का साथ दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि छह मार्च को उसकी बहन का निकाह कैथोड़ा निवासी युवक से हुआ था। निकाह में सात लाख रुपये का सामान दिया था। आरोप है कि वर पक्ष कार व 50 हजार रुपये और मांग रहा था। यह मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता के पति ने अपने बहनोई के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी सास तथा ससुर ने भी दोनों का सहयोग किया। पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
डोडे के साथ गिरफ्तार
मीरापुर। पुलिस ने रामराज रोड टूटी पुलिया से गश्त के दौरान एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ पोस्त डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी तनवीर उर्फ तन्नु पुत्र सलीम निवासी कोटला मीरापुर से ढाई किलो पोस्त डोडा बरामद हुआ है।
बरातियों ने की मारपीट
मीरापुर। गांव मुकल्लमपुरा में आई एक बरात की दोपहर बाद करीब तीन बजे चढ़त हो रही थी। इसी दौरान एक कार में धर्मदेव पुत्र कबूल सिंह व उसके तीन परिजनों के साथ गांव में जा रहे थे। रास्ता न देते हुए बरातियों ने कार में सवार चारों ग्रामीणों के साथ मारपीट की। इस घटना में चारों ग्रामीण घायल हुए। धर्मदेव का आरोप है कि बरातियों ने उसका मोबाइल व तीन हजार रुपये भी छीन लिए।