फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की फर्जी वारदात के आरोपी के कुर्की वारंट चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन

छपार। करीब दस माह पूर्व एक महिला ने थाने पहुंचकर कार सवार युवकों पर लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाने के बाद चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी थी। पुलिस के अनुसार जांच में पूरा मामला फर्जी पाया गया था, जिसे बिजनौर के गांव फतेहपुर नौबाद निवासी शमीम व फैसल पुत्रगण अलीहसन के इशारे पर अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामले में साजिश के तहत गैंगरेप का फर्जी आरोप लगाने वाली महिला के साथ ही एक अन्य महिला व दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों को तो जेल भेज चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी शमीम फरार है। एसआई रविंद्र कसाना ने बताया कि फरार चल रहे शमीम पुत्र अलीहसन के खिलाफ कोर्ट से कुर्की नोटिस लेते हुए उसके घर पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिया गया है। यदि अब भी आरोपी सरेंडर नहीं करता तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें