फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा रोड पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी नाजिम शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसी काम से शहर आया था। भोपा रोड पर उसके ट्रैक्टर के पहिये में पंक्चर हो गया, जिस पर उसने अपने भाई को फोन कर यहां बुला लिया। यहां आने के बाद उसका भाई पहिया खोलकर पंक्चर जुड़वाने चला गया, जबकि नाजिम ट्रैक्टर के पास ही खड़ा हो गया। इसी दौरान भोपा की तरफ से कई बाइकों पर आए छह-सात युवकों ने नाजिम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने नाजिम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिस पर डायल-100 तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। इसके बाद घायल को नई मंडी थाने पहुंचाया गया, जहां से पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें