सिखेड़ा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। दारोगा चंद्रपाल सिंह शुक्रवार की सुबह बहादरपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बदमाश को रोक कर तलाशी ली तो उससे एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रवेज उर्फ मोनू पुत्र मेहरबान निवासी गांव सूजडू, थाना शहर कोतवाली बताया। पुलिस ने प्रवेज को अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल भेज दिया है।