बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसाना में सुबह ग्रामीण असगर अली आदि अपने खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के यामीन व इसराईल आदि भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद गाली गलौच और मारपीट हो गई। इसमें असगर पक्ष के जमीर व जमीला तथा दूसरे पक्ष के यामीन व इरफान आदि घायल हो गए। घटना की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी है।